प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्डिक देशों के साथ भारत की भागीदारी को पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक भागीदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है।
इस ग्रीन टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप से हम आइसलैंड की जियोथर्मल और फिशरीज, नॉर्वे की ब्लू इकोनामी और आर्कटिक और सभी नॉर्डिक देशों की मैरिटाइम और सस्टेनेबिलिटी की एक्सपर्टीज को भारत के स्केल के साथ जोड़कर पूरे विश्व के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
नॉर्वे की दो दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
ओस्लो दौरे में हुए बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरित परिवर्तन, नीली अर्थव्यवस्था, जहाज निर्माण, स्वास्थ्य और रक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए नॉर्डिक देशों को आमंत्रित किया। नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की स्पष्ट और कड़ी निंदा की। सारे प्रधानमंत्रियों ने भारत–नॉर्डिक देशों के सहयोग को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अगला शिखर सम्मेलन फिनलैंड के हेलसिंकी में आयोजित किया जाएगा।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…