भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाला में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज अंबाला में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया। राज्‍य में लोकसभा की दस सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में सुदृढ़ और स्थिर सरकार है इसलिए हमारे दुश्मन हमारे खिलाफ कुछ भी करने से पहले सौ बार सोचते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पिछले 70 साल से भारत को परेशान कर रहा है, पहले उसके हाथों में बम थे और अब उसके हाथों में भीख का कटोरा है। जब ‘धाकड़’ सरकार होती है तो दुश्मन ऐसे ही कांपते हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार जम्मू-कश्मीर के हालात नहीं बदल सकती थी। मजबूत मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा की वीर माताएं-बहनें दिन-रात परेशान रहती थीं लेकिन अब पिछले 10 साल में हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को वोटों की गिनती में केवल 17 दिन बचे हैं और कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों की रगों में देशभक्ति की भावना बहती है। हरियाणा देश विरोधी ताकतों को जानता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सेना को सुदृढ़ बनाया है। कांग्रेस ने पिछले चार दशकों तक सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी और यह मोदी सरकार है, जिसने सेना को वन रैंक वन पेंशन उपलब्‍ध कराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर 7 लाख 30 हजार करोड़ टन अनाज की खरीद हुई और एनडीए ने एमएसपी पर 20 लाख करोड़ टन अनाज खरीदा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान किसानों का 60 हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में किसानों के खातों में साढ़े छह लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गये।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago