भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की है और राज्‍यों से केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस संकट से बचने के लिए टीम इंडिया के रूप में कार्य करने की अपील की है। युद्ध के गंभीर दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सात सशक्त समूह युद्ध के परिणामों से निपटेंगे और ईंधन, उर्वरक, गैस, आपूर्ति श्रृंखला और मुद्रास्फीति पर रणनीतियां तैयार करेंगे।

राज्यसभा में दिए एक वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को एकमात्र समाधान बताते हुए भारत के रुख को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत ईरान, इजराइल और अमरीका सहित सभी पक्षों के साथ निरंतर संपर्क में है जिससे तनाव को कम किया जा सके। कच्चे तेल, गैस और उर्वरकों सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के मामले में भारत के सामने युद्ध से उत्पन्न अभूतपूर्व चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्‍य में “आत्मनिर्भरता ही एकमात्र विकल्प है”। निरंतर बदलते हालात को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

युद्ध से पूरी दुनिया में उत्‍पन्‍न गंभीर ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने परिस्थितियों का लाभ उठाने वाले असमाजिक तत्‍वों को चेतावनी देते हुए राज्‍य सरकारों से कालाबाजारी और जमाखोरी की जांच करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी गंभीर परिस्थितियों में यह आवश्‍यक है कि संसद के इस उच्‍च सदन से पूरी दुनिया को शांति और संवाद का एकजुट संदेश पहुंचे। उन्‍होंने भारोसा जाताया कि सरकार गैस और कच्‍चे तेल को सभी उपलब्‍ध स्रोतों से हासिल करने का प्रयत्‍न कर रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रहेंगे कि आम लोग इस संकट से प्रभावित ना हो।

Editor

Recent Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत-EU FTA अगले वर्ष से होगा लागू: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के IT/ITeS और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसटीपीआई ने बरेली में अपने 75वें केंद्र का उद्घाटन किया

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात…

4 घंटे ago

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…

6 घंटे ago

WOAH PVS मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…

6 घंटे ago

ASI द्वारा अमेरिका और नीदरलैंड से वापस लाई गईं तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस को सौंपा गया

भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

6 घंटे ago