भारत

पीएम मोदी ने दुनिया से युद्ध में नहीं बल्कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में समाधान ढूंढने और शांति का मार्ग प्रशस्त करने की अपील की

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भाषा, साहित्‍य, कला और आध्‍यात्‍मिकता जैसे सांस्‍कृतिक स्‍तंभ किसी भी देश की पहचान बनाते हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि आज जब देश विकास के रास्‍ते पर आगे बढ़ रहा है, उसकी जड़ें आत्‍मसम्‍मान, आत्‍मविश्‍वास और स्‍वाभिमान से गहरी जुड़ी हुई हैं।

आज नई दिल्‍ली में अंतरराष्‍ट्रीय अभिधम्‍म दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का उल्‍लेख किया। पीएम मोदी ने विश्‍व से अपील की कि समस्‍याओं का समाधान युद्ध में ढूंढने की बजाय भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में ढूंढे जो शांति का मार्ग प्रशस्‍त करती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

मैं आज अभिधम्‍म पर्व पर पूरे विश्‍व का आह्वान करता हूं। बुद्ध से सीखिए…युद्ध को दूर करिए, शांति का पथ प्रशस्त करिए, क्योंकि, बुद्ध कहते हैं- “नत्थि-संति-परम-सुखं”। अर्थात्, शांति से बड़ा कोई सुख नहीं है।

पाली भाषा को शास्‍त्रीय भाषा का दर्जा देने के सरकार के निर्णय पर पीएम मोदी ने कहा कि भाषाएं केवल वार्तालाप का माध्‍यम नहीं है बल्कि सभ्‍यता और संस्‍कृति की आत्‍मा भी हैं।

इस वर्ष अभिधम्म दिवस के आयोजन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है। भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएँ जिस पाली भाषा में ये विरासत विश्व को मिली हैं, इसी महीने भारत सरकार ने उसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का ये दर्जा, पाली भाषा का ये सम्मान भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है।

पीएम ने कहा कि धम्‍म संपूर्ण मानव जाति के लिए शांति का मार्ग है। उन्‍होंने कहा कि अभिधम्‍म दिवस हमें संदेश देता है कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए करुणा और सद्भावना मूल मंत्र है।

धम्म यानी, बुद्ध के संदेश, बुद्ध के सिद्धांत, धम्‍म यानी मानव के अस्तित्व से जुड़े सवालों का समाधान, धम्म यानी, मानव मात्र के लिए शांति का मार्ग, धम्म यानी, बुद्ध की सर्वकालिक शिक्षाएं और धम्‍म यानी समूची मानवता के कल्‍याण का अटल आश्‍वासन।

अभिधम्‍म दिवस के पावन अवसर पर पीएम ने सभी को और विशेष रूप से भगवान बुद्ध के अनुयायियों को शुभकामनाएं दी।

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

4 मिनट ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

9 मिनट ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

16 मिनट ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

37 मिनट ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

3 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

3 घंटे ago