भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) की संशोधित संरचना को मंजूरी दी

केन्द्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोग में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, कि आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्यों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं और सुमन बेरी इसके उपाध्यक्ष हैं। वी के सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद, डॉ वी के पॉल और आनंद विरमानी आयोग के पूर्णकालिक सदस्य हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

9 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

9 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

9 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

9 घंटे ago