भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सुलाहकार अजि‍त डोभाल, केन्‍द्रीय गृह सचिव, सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

आंतरिक सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों, तटवर्ती सुरक्षा, साइबर अपराध, माओवाद की समस्‍या तथा कृत्रिम बुद्धिमता और ड्रोन जैसी उभरती प्रौद्योगिकी के कारण उत्‍पन्‍न चुनौतियों के बारे में सम्‍मेलन में चर्चा की जा रही है। सम्‍मेलन में आतंकवाद रोधी रणनीति पर भी चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री तीन दिन के सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए कल शाम भुवनेश्वर पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने लोक सेवा भवन के सम्‍मेलन कक्ष में कल इसका उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री कल भी सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह सम्‍मेलन राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े प्रशासकों को एक मंच प्रदान करता है। आंतरिक सुरक्षा के खतरों के अतिरिक्‍त अपराधों पर काबू पाने और कानून तथा व्‍यवस्‍था के प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में सम्‍मेलन में चर्चा होगी। ओडिशा सरकार ने सम्‍मेलन के लिए व्‍यापक सुरक्षा उपाय किए हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

6 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

17 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

17 घंटे ago