भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की झाबुआ दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट सम्बंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया है; “मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खो देने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

2 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

6 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

6 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

8 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

8 घंटे ago