अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने के इच्छुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां। आपके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हैं।

‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया है। दक्षिणी अफ्रीकी देश के चुनाव में यूडीसी ने जीत हासिल की थी। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने हार स्वीकार कर ली थी और इसके साथ ही 1966 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से सत्ता पर काबिज उनकी पार्टी का 58 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

6 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

16 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

16 घंटे ago