प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर आज हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बीटीसी प्रशासन को केन्द्र सरकार और असम सरकार दोनों के अटूट समर्थन की पुष्टि की और श्रद्धेय बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की कल्पना के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “मैं श्री हग्रामा मोहिलारी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूँ। उन्हें और उनकी टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। केन्द्र सरकार और असम सरकार बीटीसी सरकार का समर्थन जारी रखेगी क्योंकि हम सभी मिलकर महान बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की दूरदर्शिता को साकार करने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।”
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…
वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…