प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह समर्पित नेताओं की एक ऐसी शानदार टीम है जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…