भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लए अनंतनाग-राजौरी के मतदाताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए सोमवार को ‘‘विशेष बधाई’’ देते हुए कहा कि यह ‘‘उनकी लोकतांत्रिक भावना का जीवंत प्रमाण’’ है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को इस संसदीय सीट पर 54.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान कश्मीर घाटी में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखी गई। जिन क्षेत्रों में परंपरागत रूप से कम मतदान होता है, वहां भी अच्छा मतदान हुआ है जो पिछले कुछ दशकों में सबसे अधिक है।

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर और बारामूला में रिकॉर्ड मतदान के बाद, अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र (पीसी) ने भी मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।अनंतनाग, पुंछ, कुलगाम और राजौरी तथा आंशिक रूप से शोपियां जिलों में शाम 5 बजे तक 51.35 प्रतिशतकुल मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का यह आंकड़ा 1989 के बाद यानी 35 वर्षों में सबसे अधिक है।

इसके साथ, वर्तमान में जारी आम चुनाव 2024 में, घाटी के तीन संसदीय क्षेत्रों श्रीनगर में (38.49 प्रतिशत), बारामूला में (59.1 प्रतिशत) और अनंतनाग-राजौरी में (शाम 5 बजे तक 51.35 प्रतिशत) मतदान दर्ज किया गया है जो कई दशकों में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर, वर्तमान आम चुनावों में घाटी के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान 50 प्रतिशत (अनंतनाग राजौरी शाम 5 बजे) है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 19.16 प्रतिशतथा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधू की अगुवाई में आयोग ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लोगों ने, अनंतनाग राजौरी संसदीय क्षेत्र के मतदान में भी, लोकतंत्र में विश्वास जताया है और विरोधियों को गलत साबित कर दिया है।”

अनंतनाग-राजौरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 2338 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ और इसके साथ ही इन मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग भी हुई। इस संसदीय क्षेत्र (पीसी) में प्रात: 7 बजे मतदान शुरू हुआ और वोट डालने के लिए अत्‍यंत उत्साहित मतदाता लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों सहित मतदान कर्मियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत शांतिपूर्ण, सुकून एवं उत्‍सव जैसे माहौल में किया जाए।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

14 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

15 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

15 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

15 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

16 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

16 घंटे ago