भारत

श्रम और रोजगार सचिव ने नई दिल्ली में ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के एकीकरण और गिग वर्कर्स के पंजीकरण की प्रगति की निगरानी की

सुमिता डावरा, सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने एपीआई के माध्यम से प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के एकीकरण और ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म श्रमिकों के पंजीकरण की प्रगति की निगरानी के लिए आज नई दिल्ली में प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में श्रम ब्यूरो, नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) और नॉलेज पार्टनर्स के अधिकारियों के साथ-साथ राइड शेयरिंग, फूड एवं ग्रॉसरी डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थ केयर सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रमुख प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अपने उद्घाटन भाषण में, सचिव, एमओएलई ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार पूरे देश में प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के विकल्पों पर काम कर रही है और मिशन मोड पर उनके लिए एक व्यापक संरचना विकसित कर रही है। एग्रीगेटर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को शामिल करना सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अंतर्गत परिकल्पित सामाजिक सुरक्षा लाभों के निर्बाध एवं व्यापक वितरण के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है। इसके लिये सरकार ने दिसंबर 2024 में ई-श्रम पोर्टल पर एक एग्रीगेटर मॉड्यूल की शुरुआत की थी और सभी प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स से प्लेटफॉर्म वर्कर्स को इसमें शामिल करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि मंत्रालय नियमित रूप से प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के एकीकरण और ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म वर्कर्स के पंजीकरण की प्रगति की निगरानी करता है।

बैठक के दौरान, सुमिता डावरा ने इस पहल की सफलता में प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और उनसे समयबद्ध रूप से ई-श्रम पर शामिल करने की प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। बैठक में यह कहा गया कि दैनिक आधार पर प्रगति की निगरानी की जाएगी जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह पहल जीवंत हो सके और सामाजिक सुरक्षा लाभों को प्रभावी रूप से लागू एवं प्रदान किया जा सके।

Editor

Recent Posts

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

2 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

2 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

2 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

2 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…

3 घंटे ago