प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है।
उपरोक्त यूनेस्को विश्व धरोहर सूची के बारे में एक्स पर यूनेस्को की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा;
“भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात!
चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है। मुझे आशा है कि अधिक संख्या में लोग महान अहोम शासन और संस्कृति के बारे में जानेंगे।
प्रसन्नता है कि मोइदम #WorldHeritage सूची में शामिल हो गए हैं।”
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक निजी अस्पताल में 17 मार्च…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति…
सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…
रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी…