भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यों के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक के बाद एक पोस्ट में इन सभी राज्यों की प्रगति की भी कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कामना की कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे। छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।’’

इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों को बधाई देते हुए उनके सफल जीवन और प्रगति की कामना की।

Editor

Recent Posts

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

29 सेकंड ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

8 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

8 घंटे ago