भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के अपुलिया में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री सुनक ने प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

राजनेताओं ने रोडमैप 2030 के कार्यान्वयन पर चर्चा की और नियमित उच्च स्तरीय राजनीतिक परामर्श, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग, महत्वपूर्ण और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता में हुई प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। दोनों राजनेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले महीने होने वाले आम चुनावों के लिए यूनाइटेड किंगडम के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

10 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

10 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

11 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

11 घंटे ago