बिज़नेस

कोयला मंत्रालय वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर में 62 ब्लॉक पेश किए जाने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने और कोयले में “आत्मनिर्भरता” सुनिश्चित करने के विज़न के अनुरूप, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी अगले सप्ताह वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेंगे। जी किशन रेड्डी ने निर्देश दिया है कि पूर्ण पारदर्शिता और राजस्व को अधिकतम करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नीलामी के 10वें दौर में, लगभग 62 ब्लॉक बिना अंतिम उपयोगकर्ता प्रतिबंधों के पेश किए जाने की संभावना है। आवंटियों के लिए इन वाणिज्यिक ब्लॉकों से प्राप्त कोयले को मुक्त बाजार में बेचने की अनुमति है।

प्रधानमंत्री द्वारा जून, 2020 में वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी की शुरुआत की गई थी। तब से, पिछले 9 दौर में, कोयला मंत्रालय ने 256 मीट्रिक टन की अधिकतम क्षमता वाले 107 कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है।

अब तक 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं। पिछले वर्ष वाणिज्यिक ब्लॉकों से 17.5 एमटी कोयले का उत्पादन किया गया।

कोयला मंत्रालय ने बोलीदाताओं को भौगोलिक विशेषताओं की उचित जानकारी की सुविधा के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर कोयला ब्लॉक पोर्टल विकसित किया है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

5 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

5 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

5 घंटे ago