अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है। उन्होंने यह बात होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारत में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कही।
भारत के साथ बहुत कुछ करने को है, वे एक महान सहयोगी और साझेदार हैं, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा और हम वहां क्वाड के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक क्वाड के साथ ही हुई थी। मुझे खुशी है कि हम अब भारत में यह बैठक कर पा रहे हैं और हम इस साल के अंत में भी एक और बैठक करेंगे।
मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। 26 मई को क्वाड की बैठक में मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु के भाग लेने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगे।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…