भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। वार्ता का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच रणनीतिक और‍ विकास संबंधी भागीदारी को मजबूत बनाना है। दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए।

इससे पहले, कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्‍क्‍वायर में प्रधानमंत्री मोदी का समारोह पूर्वक स्‍वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने स्‍वागत समारोह को विशेष बताया है। श्रीलंका ने देश के दौरे पर आए किसी विदेशी नेता के लिए पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया है।

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी का यह चौथा और अनुरा कुमारा दिसानायके के राष्‍ट्रपति बनने के बाद श्रीलंका का पहला दौरा है। प्रधानमंत्री कल रात कोलंबो पहुंचे थे। श्रीलंका के कई वरिष्‍ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया।

Editor

Recent Posts

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

1 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago