प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट 2024-25 से पूर्व आज नई दिल्ली में नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की और उनकी राय और सुझाव लिए। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्र और कई जाने-माने अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ बैठक में उपस्थित थे। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को लोकसभा में केन्द्रीय बजट पेश करेंगी। नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा।
पिछले महीने संसद के दोनों की सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा था कि इस बार का बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण का प्रभावी दस्तावेज होगा। उन्होंने कहा था कि महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ ही कई ऐतिहासिक पहल देखने को मिलेंगे। लोकसभा चुनावों की वजह से इस वर्ष फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…