इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इसी वर्ष तैयार हो जाएगी। हैदराबाद में कल केशव स्मारक शिक्षा समिति के 85वें स्थापना दिवस समारोह में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उत्पादक देशों में से एक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और उनका निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में इस वर्ष पहली भारत निर्मित चिप तैयार हो जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिन के तेलंगाना दौरे पर हैं। वे आज सुबह आईआईटी हैदराबाद में दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगे।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…
नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में जैव…
भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…
बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…