भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने 11,000 करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाएं – द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग- II (यूईआर -2) – राजधानी की भीड़-भाड़ को कम करने के लिए सरकार की व्यापक योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रा के समय में कमी और दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात की भीड़-भाड़ को कम करना है। ये पहल विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जो जीवन की आसानी को बढ़ाती है और निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करती है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड को लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह खंड यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। इस खंड में शामिल हैं:

  • पैकेज I: द्वारका सेक्टर -21 में शिव मूर्ति चौराहे से रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 किलोमीटर का खंड।
  • पैकेज II: द्वारका सेक्टर -21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का खंड, शहरी विस्तार मार्ग -2 के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन इससे पहले मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

प्रधानमंत्री ने लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से बने बहादुरगढ़ और सोनीपत के नए लिंक के साथ शहरी विस्तार मार्ग-II (यूईआर-2) के अलीपुर से ढिचाऊं कलां खंड का भी उद्घाटन किया। यह दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड और मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात को आसान बनाएगा। नए मार्ग बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुंच प्रदान करेंगे, औद्योगिक कनेक्टिविटी में सुधार करेंगे, शहर के यातायात की भीड़-भाड़ में कटौती करेंगे और एनसीआर में माल की आवाजाही को गति प्रदान करेंगे।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

6 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

6 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

7 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

7 घंटे ago