खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पेरिस पैरालिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। पेरिस पैरालिंपिक इस महीने की 28 तारीख से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिस जाने वाले खिलाड़ी भारत के ध्‍वज वाहक की तरह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन और उनके खेलों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, यह यात्रा देश के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का गौरव पेरिस में खिलाड़ियों की उपलब्धियों से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय इन खिलाड़ियों को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक खिलाड़ी किसी खेल के इतने बडे मंच पर पहुंचता है तब वह उसके साहस, समर्पण और त्याग को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पैरा एथलीट की बात होती है तब सच्‍चाई और चुनौती और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पैरा एथलीट इस मुकाम पर पहुंचकर यह दर्शाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी वह कितने सशक्‍त हैं।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस बार पैरालिंपिक में भारत अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है। उन्होंने बताया कि पैरालिंपिक 2024 में 84 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनसुख मांडविया ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल खेलों में उत्‍कृष्‍टता दिखाई है बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि इच्‍छा, समर्पण और मेहनत से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पैरालिंपिक में इस बार 50 प्रतिशत से ज्‍यादा भारतीय खिलाड़ी पहली बार भाग ले रहे हैं। मनसुख मांडविया ने बताया कि यह गर्व की बात है कि भारतीय खिलाड़ियों ने 2022 में तोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदक और एशियन पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

6 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

6 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

6 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

6 घंटे ago