प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की छह दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया का दौरा कर रहे है।
17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। दो दिन की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नाइजीरिया के शीर्ष नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा 18 और 19 नवंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद अली के साथ वार्ता करेंगे और अन्य नेताओं के साथ भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का भारतवंशियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कैरिकॉम समूह के सदस्य देशों के साथ भारत के पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेंगे।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…