भारत

एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन-एससीओ से इतर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई।

बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष के हाल के घटनाक्रमों पर भी बातचीत की और बदलती स्थिति पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की और भारत का रुख फिर दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीतिक उपायों से ही होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने नौवहन और वाणिज्यक स्वतंत्रता की रक्षा का आह्वान करते हुए इस बात पर बल दिया कि वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों सहित नागरिक और असैन्य ढांचे को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स और एससीओ सहित बहुपक्षीय संगठनों में ईरान के साथ भारत के घनिष्ठ सहयोग की तत्परता दोहराते हुए कहा कि वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पेज़ेशकियान का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की…

33 मिनट ago

एशियाई चैम्पियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारत की लगातार पांचवीं जीत, सेमीफाइनल में कोरिया से मुकाबला

एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा…

52 मिनट ago

अमेरिका में आज रात मध्यावधि चुनाव होंगे

अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी…

56 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर…

16 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…

18 घंटे ago