भारत

प्रधानमंत्री मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने आज किर्गिज़ गणराज्य के बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। इस वर्ष जून में आर्मेनिया में हुए आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पशिन्यान के पुन: पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री पशिन्यान के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री पशिन्यान को चुनावी विजय और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक सहयोग, फार्मा, खनन, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हाल के समय में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच विशेष सौहार्द और मैत्री की भावना से चिह्नित इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद और कूटनीति के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता दोहराई।

प्रधानमंत्री पशिन्यान ने प्रधानमंत्री मोदी को आर्मेनिया-अज़रबैजान शांति समझौते के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा पारस्‍परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

1 मिनट ago

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…

10 मिनट ago

भारतीय नौसेना का INS त्रिशूल अभ्यास कोंकण-2026 में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंचा

भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के…

14 मिनट ago