भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकाक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील एवं समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत का समर्थन दोहराया। दोनों देशों के संबंधों के प्रति भारत के जन-केन्द्रित दृष्टिकोण को व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। उन्होंने बांग्लादेश के साथ व्यावहारिकता पर आधारित सकारात्मक एवं रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। सीमा पर, कानून का कड़ाई से कार्यान्वयन और अवैध सीमा पारगमन, विशेष रूप से रात में, पर रोक लगाना सीमा की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है। हमारे संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय तंत्र उचित रूप से बैठक कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित भारत की चिंताओं को रेखांकित किया और उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिसमें उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों के मामलों की गहन जांच भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक की अध्यक्षता संभालने पर बांग्लादेश को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह मंच उसके नेतृत्व में क्षेत्रीय सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। दोनों नेता बिम्सटेक के ढांचे के अंतर्गत सहित क्षेत्रीय समन्वय को आगे बढ़ाने के लिए परामर्श एवं सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच के आपसी हित के सभी मुद्दों को उनके दीर्घकालिक एवं पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय संबंधों के हित में रचनात्मक चर्चा के जरिए द्विपक्षीय स्तर पर संबोधित एवं हल किया जाना जारी रहेगा।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

12 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

12 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

14 घंटे ago