अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आर्थिक, वित्‍तीय तथा ऊर्जा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर आज विचार विमर्श किया। उन्‍होंने इन क्षेत्रों में सतत वृद्धि पर संतोष व्‍यक्‍त किया। दोनों नेताओं ने चीन में, शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के बाद आज द्विपक्षीय वार्ता की। उन्‍होंने युक्रेन से जुडे ताजा घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने युक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए हाल में किये गये प्रयासों के प्रति समर्थन दोहराया।

यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के विषय में हम लगातार चर्चा करते रहे हैं। हाल में किए गए शांति के सभी प्रयासों का हम स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष कंस्ट्रक्टिवली आगे बढ़ेंगे संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्‍थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि वे इस वर्ष के अंत में भारत में 23वें वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में उनका स्‍वागत करने के लिए इच्‍छुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस, कठिन से कठिन समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ खडे रहे हैं।

दिसंबर में हमारी 23वीं समिट के लिए 140 करोड़ भारतीय उत्‍सुकतापूर्वक आपका इंतजार कर रहे हैं। एक्सिलेंसी हमारी स्पेशल एंड प्रिविलेज ट्रेडिंग पार्टनरशिप के गहराई और व्यापकता का परिचायक है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले है। हमारा करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय बैठक स्थल पर एक साथ गए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत हमेशा सार्थक होती है।

Editor

Recent Posts

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

51 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

1 घंटा ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

4 घंटे ago