अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से आज वारसॉ में मुलाकात की। फेडरल चांसलरी पहुंचने पर, प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने प्रधानमंत्री की आगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

दोनों नेताओं ने सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर के प्रारूप में बातचीत की। भारत-पोलैंड संबंधों की महत्ता को देखते हुए, दोनों नेताओं ने इस रिश्ते को उन्नत करके एक ‘रणनीतिक साझेदारी’ में बदलने का निर्णय लिया। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, सांस्कृतिक सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि खाद्य प्रसंस्करण, शहरी बुनियादी ढांचे, जल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, एआई, खनन तथा स्वच्छ प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में आर्थिक एवं व्यावसायिक सहयोग के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हैं।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया। इस संदर्भ में, उन्होंने जामनगर के महाराजा और कोल्हापुर के शाही परिवार की उदारता पर आधारित दोनों देशों के बीच के अनूठे बंधन पर प्रकाश डाला।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों सहित आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार, जलवायु परिवर्तन से संबंधित कार्रवाई और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बैठक के बाद भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन हेतु एक संयुक्त वक्तव्य और एक कार्य योजना [2024-2028] जारी की गई।

Editor

Recent Posts

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

8 घंटे ago

हाई-स्पीड नेशनल हाईवे कॉरिडोर के विकास में तकनीक के इस्तेमाल और स्थिरता को मज़बूत करने के लिए NHAI के दिशानिर्देश

विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…

8 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…

10 घंटे ago

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…

10 घंटे ago