भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साईं राम के दिव्य मंत्रों के बीच आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे जहां उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने प्रशांति निलयम के साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी और फिर दर्शन के लिए ओंकार हॉल गए। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्‍थलों पर होना श्री सत्य साईं बाबा की असीम अनुकम्‍पा और मानवता के उत्‍थान के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का स्‍मरण कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का नि:स्वार्थ सेवा का संदेश लाखों-करोड़ों लोगों को निरंतर मार्गदर्शित और प्रेरित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौदान समारोह में भी हिस्सा लिया, जिसने जीव-जन्‍तुओं के हित को लेकर महत्वपूर्ण कार्यों सहित अनेक अच्छे काम किए हैं। समारोह के हिस्से के रूप में, किसानों को गायें दी जा रही हैं, जिसमें गिर गायें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को श्री सत्य साईं बाबा के आदर्शों पर चलते हुए समाज की भलाई के लिए काम करते रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक अलग पोस्ट में कहा; “साई राम के दिव्य मंत्रों के बीच, आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचा, जहां बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया।”

“साईं कुलवंत हॉल, प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी और दर्शन के लिए ओंकार हॉल गए। इन पवित्र स्‍थलों पर होना उनकी असीम अनुकम्‍पा और मानवता के उत्‍थान के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का स्‍मरण कराता है। नि:स्वार्थ सेवा का उनका संदेश लाखों लोगों को निरंतर मार्गदर्शित और प्रेरित करता है।”

“श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे अनेक अच्छे कार्यों में पशुओं के हितों पर प्रमुखतापूर्वक ध्यान देना शामिल है। आज, गौदान सेरेमनी में हिस्सा लिया, जिसमें किसानों को गायें दी जा रही हैं। नीचे तस्वीरों में दिख रही गायें गिर गायें हैं! श्री सत्य साईं बाबा द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलते हुए, हम सब अपने समाज की भलाई के लिए काम करते रहें।”

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago