प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन की कठिन यात्रा पर विचार करते हुए कहा, “स्वतंत्रता आंदोलन का दौर संघर्षपूर्ण रहा है। युवा, किसान, महिलाएं और आदिवासी, सभी ने गुलामी के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी।” उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले भिन्न समूहों के विविध और एकजुट प्रयासों को उजागर किया।
भगवान बिरसा मुंडा को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ बलिदान और सेवा के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।” उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जिन्होंने 22 वर्ष की छोटी उम्र में ब्रिटिश राज की नींव हिला दी थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…