मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के दक्षिणी हिस्सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया। इस महीने की 18 तारीख तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायालसीमा में बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में भी तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
अगले तीन से चार दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, गोआ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा होने के भी आसार है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ओडिसा और इस महीने की 19 तारीख तक अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी ) की 11वीं बैठक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तेजी से बदलती वैश्विक सुरक्षा और विकास संबंधी चुनौतियों…
एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर…
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में 'प्रभावी…
भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक…
भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन…