अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनोस आयर्स पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा के बाद पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है।

अर्जेंटीना की राजधानी में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया। उनका स्वागत कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की विशेष शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के साथ किया गया।

प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते खोलने के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मीले के साथ चर्चा करेंगे। इस यात्रा को कवर कर रहे हमारे संवाददाता ने ब्यूनस आयर्स में इस व्यस्त दिन के बारे में और जानकारी दी है:

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जेवियर मीले के निमंत्रण पर अर्जेंटीना का दौरा कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री ने जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2018 में अर्जेंटीना का दौरा किया था। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है – जो इसे ऐतिहासिक अवसर बनाती है। पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना को लैटिन अमरीका में प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी20 समूह के भीतर करीबी सहयोगी बताया था। अर्जेंटीना की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के अंतिम पड़ाव नामीबिया जाने से पहले रियो डी जेनेरो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील की यात्रा करेंगे।

पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री ने घाना के अकरा का दौरा किया, जो महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक साझेदारी तक ले जाना, विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

2 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

2 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

2 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

6 घंटे ago