प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि को सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा: “नागपुर में दीक्षाभूमि सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। भारत की पीढ़ियाँ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति आभारी रहेंगी, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया जो हमारी गरिमा और समानता सुनिश्चित करता है।
हमारी सरकार हमेशा पूज्य बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चली है और हम उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…