भारत

पीएम मोदी ने कहा – बीजेपी झारखंड की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान झारखंड के लोगों के साथ धोखा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गढवा के चेतना मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल ने लोगों से झूठे वादे किए हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से झारखंड में प्रगति की रफ्तार दोगुना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में डबल इंजन की सरकार बनाने को कहा।

हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। जब यहां आप डबल इंजन के सरकार बनाएंगे तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा। भाजपा झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री चाईबासा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ पश्चिम एशि‍या की गंभीर स्थिति पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर…

6 घंटे ago

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…

6 घंटे ago

भारतीय विमानन कंपनियों ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं

नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

20 घंटे ago