भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ दुनिया को मंदी से उबारने की स्थिति में है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर दुनिया को मंदी से उबारने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

रिफार्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चल रहा भारत आज उस स्थिति में है कि वह दुनिया को धीमी ग्रोथ से बाहर निकाल सकता है। हम बहती तेज धारा को मोड़ने वाले लोग हैं और जैसा मैंने लालकिले से कहा था कि भारत समय को भी मोड़ देने का सामर्थ्‍य लेकर चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वस्‍तु और सेवाकर – जी. एस. टी. के नेक्‍स्‍ट जनरेशन के सुधार की प्रक्रिया दीपावली से पहले पूरी हो जाएगी। इससे देश में सभी वस्‍तुओं के मूल्‍यों में कमी होगी। प्रधानमंत्री ने निजी क्षेत्र से स्वच्छ ऊर्जा, क्वांटम प्रौद्योगिकी, बैटरी भंडारण, उन्नत सामग्री और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेक्‍स्‍ट जेनरेशन सुधारों से व्यापार क्रियान्वयन में सुगमता होगी।

नेक्‍सट जेनरेशन रिफॉर्मस के लिए इसके इस आर्सनल से भारत में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग बढ़ेगी, मार्केट में डिमांड बढ़ेगी, इंडस्‍ट्रीज को नई एनर्जी मिलेगी, एम्‍प्‍लायमेंट के नये अवसर बनेंगे और इज ऑफ लिविंग, इज ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों इंप्रूव होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का आधार एक आत्मनिर्भर भारत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अपना पूरा फाइव-जी प्रक्रिया घरेलू स्तर पर विकसित कर ली है और देश तेज़ी से मेड-इन-इंडिया सिक्‍स-जी तकनीक पर काम कर रहा है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

3 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

3 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

21 घंटे ago