मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत और चीन के बीच स्‍थाई और शान्तिपूर्ण संबंध दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्‍व के लिए भी महत्‍वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच असामान्‍य सम्‍बन्‍धों को दूर करने के लिये दोनों देशों के सीमा मुद्दों का तत्‍काल समाधान करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत और चीन के बीच स्‍थाई और शांतिपूर्ण सम्‍बन्‍ध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि समूचे क्षेत्र और विश्‍व के लिए महत्‍वपूर्ण हैं। एक साक्षात्‍कार में प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि राजनयिक और सैन्‍य स्‍तर पर सकारात्‍मक और रचनात्‍मक बातचीत के माध्‍यम से दोनों देश सीमा पर शांति और स्थिरता बहाल करने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के बारे में कहा कि देश में मतदाओं की लगातार बढती भागीदारी लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्‍वास का बडा प्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व में सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में वर्ष 2019 के आम चुनाव में 60 करोड से अधिक लोगों ने मतदान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में देश के 97 करोड से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उन्‍होंने कहा कि देशभर में दस लाख से अधिक मतदान केन्‍द्र बनाए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

2 घंटे ago

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज की

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यूरोपीय संसद के ITRE प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

5 घंटे ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

5 घंटे ago