भारत

प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्यन सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:45 बजे रोहिणी, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्यन सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज की 150 वर्षों की समाज सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित ज्ञान ज्योति महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

यह शिखर सम्मेलन भारत और विदेशों में आर्य समाज की इकाइयों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, जो महर्षि दयानंद के सुधारवादी आदर्शों और संगठन की वैश्विक पहुंच की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को दर्शाता है। इसमें “सेवा के 150 स्वर्णिम वर्ष” शीर्षक से एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में आर्य समाज के योगदान के माध्यम से उसकी परिवर्तनकारी यात्रा को प्रदर्शित करेगी।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती की सुधारवादी और शैक्षिक विरासत का सम्मान करना, शिक्षा, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की 150 वर्षों की सेवा का जश्न मनाना और विकसित भारत 2047 के अनुरूप वैदिक सिद्धांतों और स्वदेशी मूल्यों के बारे में वैश्विक जागरूकता को प्रेरित करना है।

Editor

Recent Posts

USS Gerald R. Ford आग की घटना के बाद मरम्मत के लिए ग्रीस रवाना, परिचालन मिशन से अस्थायी रूप से हटाया गया

अमरीकी नौसेना का सैन्य विमानवाहक पोत यू.एस.एस गेराल्ड आर. फोर्ड ईरान से जुड़े तनावपूर्ण हालात…

3 घंटे ago

ब्रिटेन में घातक मेनिन्जाइटिस-मस्तिष्क ज्वर के प्रकोप के बाद तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी

ब्रिटेन के केंट में घातक मेनिन्जाइटिस-मस्तिष्क ज्वर के प्रकोप के बाद तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

ईरान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़े संयंत्रों पर अमरीका और इस्राएल ने संयुक्त हमले किए

पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान में विश्व के सबसे बड़े…

4 घंटे ago

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ा

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर कल ईरान द्वारा मिसाइल हमले किए, जिससे दोनों…

4 घंटे ago

आईपीएल: पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण शुरूआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे

ईशान किशन, इंडियन प्रीमियर लीग-आई.पी.एल.के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। अभिषेक…

4 घंटे ago