बिज़नेस

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त से मुलाकात की, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 26 से 28 अक्टूबर 2025 तक ब्रुसेल्स का दौरा किया। उन्होंने यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफोविच और उनकी टीम के साथ चल रही भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते वार्ता से संबंधित लंबित मुद्दों पर सार्थक और उपयोगी चर्चा की।

दोनों पक्षों ने फरवरी 2025 में आयुक्तों के समूह की नई दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए, 2025 के अंत तक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को संपन्न करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस बैठक में भारत और यूरोपीय संघ के बीच राजनीतिक विश्वास और रणनीतिक संबंधों की गहराई को दर्शाते हुए, पारस्परिक रूप से लाभकारी, संतुलित और न्यायसंगत व्यापार समझौता करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं और प्राथमिकताओं का भी सम्मान किया गया।

भारत यह सुनिश्चित करने के महत्व को समझता है कि एफटीए टैरिफ और गैर-टैरिफ दोनों बाधाओं को दूर करने और पारदर्शी तथा पहले से अनुमानित नियामक ढांचे बनाने में संतुलित बना रहे, जिससे आने वाले वर्षों में दोनों भागीदारों के व्यापार में तेजी आए।

दोनों पक्षों में लंबित मुद्दों पर संभावित लैंडिंग ज़ोन तलाशने के लिए गहन बातचीत हुई। गैर-टैरिफ उपायों और यूरोपीय संघ के नए नियमों पर भारत की चिंताओं पर भी अच्छी चर्चा हुई। वार्ता के दौरान, एचसीआईएम ने भारत की प्रमुख मांगों, विशेष रूप से श्रम-प्रधान क्षेत्रों से संबंधित मांगों, के लिए तरजीही व्यवहार की जरूरत पर बल दिया। दोनों पक्ष गैर-संवेदनशील औद्योगिक टैरिफ लाइनों को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। वे इस बात पर भी सहमत हुए कि इस्पात, ऑटो, सीबीएएम और यूरोपीय संघ के अन्य नियमों से संबंधित मुद्दों पर अभी और चर्चा की आवश्यकता है, क्योंकि ये मुद्दे अधिक संवेदनशील हैं।

भारत साझा नवाचार, संतुलित, न्यायसंगत एवं सार्थक व्यापार, और शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता के माध्यम से इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है। जारी चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, व्यापार महानिदेशक के नेतृत्व में यूरोपीय संघ की तकनीकी टीम अगले सप्ताह भारत का दौरा करेगी ताकी पिछले दो दिनों में चिन्हित संभावित समाधानों के आधार पर एक रचनात्मक निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने उभरती सुरक्षा और विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए ‘ग्लोबल साउथ (विकासशील) ‘ देशों के बीच बेहतर रणनीतिक सहयोग की अपील की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तेजी से बदलती वैश्विक सुरक्षा और विकास संबंधी चुनौतियों…

2 मिनट ago

एग्रीनोवेट इंडिया कृषि क्षेत्र में सीएसआर सहायता के लिए उद्योग जगत के साथ आईसीएआर की साझेदारी कराई

एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर…

5 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में JICA के सहयोग से आयोजित ‘प्रभावी वन प्रबंधन परियोजना के लिए क्षमता संवर्धन’ कार्यशाला का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में 'प्रभावी…

6 मिनट ago

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक…

8 मिनट ago

भारतीय रेल भुज और बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करेगी

भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन…

10 मिनट ago

PLI योजनाओं ने भारत के फार्मास्युटिकल, सक्रिय औषधि अवयवों और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत किया

भारत सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय सहायता के प्रावधान के…

11 मिनट ago