भारत

प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून का दौरा करेंगे और उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ₹8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें ₹930 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹7210 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएँ पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी 28,000 से अधिक किसानों के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जल-क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे – सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी और सिंचाई तथा बिजली उत्पादन में सहायक होगी। जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र आदि शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…

3 घंटे ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

3 घंटे ago

भूटान में हिमनदी लेख के फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…

3 घंटे ago