प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री 9 से 16 सितम्बर तक भारत यात्रा पर हैं। वे कल शाम वाराणसी पहुंचे। जहाँ उनके पारंपरिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री रामगुलाम का यह दौरा मार्च में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा के बाद हो रहा है, जब दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को ‘एन्हांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया था।
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। खासकर डेवलपमेंट पार्टनरशिप और कैपेसिटी बिल्डिंग पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक, ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर और नए क्षेत्रों जैसे रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लू इकोनॉमी में साझेदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा होगी। हिंद महासागर क्षेत्र में एक करीबी समुद्री पड़ोसी के रूप में मॉरीशस भारत की महासागर दृष्टि और नेबरहुड फर्स्ट नीति के लिए अहम है। दोनों देशों के बीच गहरा होता तालमेल दोनों देशों की खुशहाली के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की सामूहिक आकांक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…