भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा: मैं वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

12 घंटे ago