भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। जेपी नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !

यह दिन स्मरण कराता है कि हमें अपने स्वास्थ्य का अच्छे ढंग से ध्यान रखना चाहिए और संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। भारत में स्वास्थ्य सेवा के प्रति दृष्टिकोण में सदियों पुराना ज्ञान और आधुनिक विज्ञान समाहित है जो न केवल हमारे देश में बल्कि विश्व भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाया है जिससे प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा अधिक सुलभ, सस्ती और समावेशी बन गयी है। हम उन सभी चिकित्सकों, नर्सों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिनके समर्पण ने हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत बनाए रखा है। आइए हम सब मिलकर एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में काम करें।”

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago