insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi was conferred Indonesia highest honor, the Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia in Jakarta.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी को जकार्ता में इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिन्‍तांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया‘ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्ण प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व और असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह पुरस्कार भारत और इंडोनेशिया के लोगों और दोनों देशों के बीच चिरस्थायी सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्‍तांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित होने पर आभार व्यक्त किया। मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रेसीडेंट प्रबोवो को उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आज इंडोनेशिया की यात्रा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज सुबह मुझे आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। यह सम्मान कोटि कोटि भारतवासियों का है। इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *