प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान में बीकानेर के देशनोक से 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। सूचना और प्रचार विभाग, रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा है कि इन स्टेशनों को सिटी सेंटर की तर्ज पर पुनर्विकसित किया गया है, जो क्षेत्रीय संस्कृति और विरासत को दर्शाते हैं।
जो अमृत स्टेशन बनाए गए हैं, उसको स्टेशनों के सिटी सेंटर के रूप में हम लोगों ने डेवलप किया है। जिसमें स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ उस क्षेत्र विशेष की जो विरासत है उसको ध्यान में रखा गया है। सभी स्टेशनों पर हम लोगों ने कनेक्टिविटी को सुगम बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा स्टेशन का एप्रोच रोड जो है, वह बेहतर किया गया है बेहतरीन अंडरपास बनाए गए हैं। कई स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज और मार्डन एमेनिटीज के साथ वेटिंग एरिया तैयार किए गए हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…