प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर 46 हजार 300 करोड़ की लागत वाली ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जलापूर्ति से जुड़ी 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वहां विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें नवनेरा बैराज, स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क, एसेट मैनेजमेंट सिस्टम परियोजनाएं और भीलड़ी-जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़ सेक्शन का रेलवे विद्युतीकरण शामिल हैं। प्रधानमंत्री 9 हजार 4 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चंबल नदी पर एक्वाडक्ट के माध्यम से नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध तक पानी पहुंचाने की प्रणाली और रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री पूगल में 2 हजार मेगावाट के एक सोलर पार्क और एक हजार मेगावाट के दो चरणों के सोलर पार्कों के विकास की आधारशिला भी रखेंगे। आज, लूनी-समदड़ी-भीलड़ी, अजमेर-चंदेरिया और जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की आधारशिला भी रखी जायेगी।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…