भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

‘भारत 2047’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं सहित 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। वर्ष 2026-27 फिक्की का शताब्दी वर्ष है, क्योंकि फिक्की 7 अप्रैल, 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा।

1927 में स्थापित फिक्की की स्थापना ऐसे समय में हुई थी, जब आर्थिक नीति निर्माण में भारतीय उद्यमों का प्रतिनिधित्व सीमित था। आजादी के बाद से फिक्की भारत के आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ देश के बढ़ते एकीकरण में सहभागी रहा है।

वर्तमान में फिक्की सार्वजनिक, निजी और बहुराष्ट्रीय क्षेत्रों की 2.5 लाख से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रतिनिधित्व प्रत्यक्ष रूप से और 300 से अधिक संबद्ध क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय उद्योग संघों के माध्यम से किया जाता है। फिक्की के 100 से अधिक देशों के 250 राष्ट्रीय व्यावसायिक संगठनों के साथ साझेदारी समझौते भी हैं।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य विभाग ने निर्यातकों के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए निर्यात संवर्धन मिशन के तहत चार हस्तक्षेपों के दिशानिर्देशों में संशोधन किया

वाणिज्य विभाग ने निर्यातकों को अधिक सहायता प्रदान करने तथा उनकी भागीदारी का दायरा बढ़ाने…

1 मिनट ago

भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री टोही अभियानों के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया

भारतीय नौसेना 18 नवंबर 2026 को अपनी लंबी दूरी के समुद्री टोही अभियानों की स्वर्ण…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा…

6 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। ढाका में कल…

7 घंटे ago