प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिसम्बर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा तथा सिक्किम की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और शिल्प संपदा का प्रदर्शन किया जाएगा।
कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत और देश के बाकी हिस्सों के बीच सांस्कृतिक सेतु बनेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढावा देगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्पकला के जीवंत प्रदर्शन, तकनीकी सत्र, क्रेता-विक्रेता बैठकें और निवेश सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…