प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मसूद पेज़ेश्कियान को ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: “इस्लामी गणराज्य ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर डॉक्टर पेज़ेश्कियान आपको बधाई। हमारे लोगों और इस क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा है।”
ईरान में सुधारवादी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मसूद पेजश्कियान को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराया। दूसरे चरण के मतदान में पेजश्कियान को तीन करोड मतों में से एक करोड तिरसठ लाख से अधिक मत मिले। ईरान के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल हुआ था जिसमें पचास प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…
बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो…
सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ…