अमरीकी सरकार आज से सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच सहित एच-1बी और इसके आश्रित एच-4 वीज़ा आवेदकों की गहन जांच-पड़ताल शुरू करेगी।
अमरीका के विदेश मंत्रालय ने एक नए आदेश में कहा है कि आज से सभी एच-1बी आवेदकों और उनके आश्रितों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी। विद्यार्थियों और विनिमय आगंतुकों को पहले से ही इस समीक्षा के दायरे में रखा जाता था। अब विदेश मंत्रालय ने इस आवश्यकता का विस्तार करते हुए सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच को भी इसमें शामिल कर लिया है। इसमें एच1-बी आवेदकों और एच-4 वीजा पर उनके आश्रितों को भी शामिल किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस जांच प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए, एच-1बी और उनके आश्रितों एच-4, एफ, एम और जे गैर-अप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग को “सार्वजनिक” पर सेट करने का निर्देश दिया गया है। एफ, एम और जे वीजा का उपयोग विद्यार्थियों और एक्सचेंज विजिटर आने के लिए करते हैं। एच-1बी वीजा धारकों के सबसे बड़े समूहों में तकनीकी क्षेत्र के कर्मचारियों और चिकित्सकों सहित भारतीय पेशेवर हैं।
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…