भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामोजी राव एक दूरदर्शी व्‍यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति अत्यंत भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभान्‍वित होने के कई अवसर प्राप्‍त हुए। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 मिनट ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

11 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

13 घंटे ago